फिल्म ''बॉब बिस्वास'' के सेट से सामने आईं अभिषेक की तस्वीरें, एक्टर को पहचनना हुआ मुश्किल

11/26/2020 5:13:52 PM

मुंबई. एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर को हाल ही में फिल्म 'लूडो' में देखा गया था। फिल्म में अभिषेक के काम को खूब पसंद किया गया। इन दिनों अभिषेक अपनी आने वाली फिल्म 'बॉब बिस्वास' की शूटिंग में बिजी हैं। जिसके सेट से अभिषेक की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।

PunjabKesari
फिल्म के सेट की ये तस्वीर फैन पेज ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में अभिषेक अलग ही लुक में नजर आ रहे हैं। जिसमें उन्हें पहचाना मुश्किल है। तस्वीरों में अभिषेक अपनी उम्र से बड़े और हेल्दी दिखाई दे रहे हैं।

PunjabKesari

फिल्म चित्रांगदा सिंह लीड एक्ट्रेस के रोल में नजर आएंगी। एक तस्वीर में अभिषेक चित्रांगदा के साथ भी वॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari
फिल्म की बात करें तो 'बॉब बिस्वास' सुजॉय घोष की फिल्म 'कहानी' का स्पिन ऑफ है। इस फिल्म में विद्या बालन लीड रोल में थीं। फिल्म में कॉन्ट्रेक्ट किलर का नाम 'बॉब बिस्वास' था, जिसे शास्वत चटर्जी ने निभाया था।

PunjabKesari

बॉब के किरदार को खूब पसंद किया गया था। स्पेशली कत्ल करने से पहले उनका खुद को इंट्रोड्यूस करने का तरीका। अभिषेक इसी किरदार को पर्दे पर उतारने वाले हैं। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Parminder Kaur


Recommended News

Related News