दादू पंडित सुखराम शर्मा के निधन से बुरी तरह टूटे आयुष शर्मा, बोले-''भले ही आप चले गए हैं लेकिन आपका हाथ हमेशा मेरे सिर रहेगा''

5/11/2022 11:56:00 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान के जीजा और एक्टर आयुष शर्मा के घर से हाल ही में दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई। आयुष शर्मा के दादा और  पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री पंडित सुखराम शर्मा का निधन हो गया है।

PunjabKesari

उन्हें ब्रेन स्टोर्क के बाद दिल्ली के एम्स में एडमिट कराया गया था हालत नाजुक होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया था। तमाम कोशिशों के बावजूद भी डाॅक्टर उन्हें बचा नहीं पाए और सुखराम शर्मा ने 94 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

PunjabKesari

दादू के निधन के बाद आयुष शर्मा बुरी तरह टूट गए हैं। उन्होंने अपने दादू के नाम एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। आयुष ने लिखा- 'बहुत भारी मन से मैं अपने प्यारे दादाजी पंडित सुखराम शर्मा को आखिरी विदाई दे रहा हूं।

PunjabKesari

भले ही आप चले गए हैं, लेकिन मुझे पता है कि आप हमेशा मेरे साथ रहेंगे, मुझे राह दिखाएंगे, मेरा ध्यान रखेंगे और मुझे आशीर्वाद देंगे, जैसे हमेशा देते थे। आपकी आत्मा को शांति मिले, हम आपको बहुत याद करेंगे।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aayush Sharma (@aaysharma)

 

आयुष ने ठीक एक दिन पहले अपने दादाजी के लिए पोस्ट शेयर किया था और उन्हें मजबूत व्यक्ति बताया था। उन्होंने लिखा था-'वो बहादुरी से लड़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से गुजारिश की थी कि अफवाहों पर ध्यान न दें और उनके दादाजी की सेहत के लिए प्रार्थना करें।'

PunjabKesari

आयुष अपने दादाजी के बहुत करीब थे। वह हर नया काम शुरू होने से पहले उनका आशीर्वाद जरूरत लेते थे। जब उनकी पहली मूवी 'लवरात्रि' रिलीज होने वाली थी, उससे पहले वो अपने पिता के साथ दिल्ली गए और वहां जाकर दादाजी का आशीर्वाद लिया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aayush Sharma (@aaysharma)

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम शर्मा के निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। उनके दो पोते हैं आश्रय और आयुष।आश्रयजहां राजनीति से जुड़े हैं वहीं आयुष एक्टिंग की दुनिया में अपना सिक्का जमा रहे हैं।

PunjabKesari

आयुष ने सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान से शादी की है। उनके दो बच्चे हैं। एक बेटा आहिल शर्मा और बेटी आयत शर्मा। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News