आशका गोराडिया ने समंदर किनारे बैठ कर किया कठिन योग, फिटनेस देख हैरान हुए फैंस

7/3/2021 11:26:51 AM

मुंबई. एक्ट्रेस आशका गोराडिया अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती है। एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए खूब योग करती है। आशका का एक भी दिन ऐसा नहीं होता जब वह योग नहीं करती है। एक्ट्रेस अपनी योग की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ भी शेयर करती रहती है। हाल ही में आशका ने योग करते हुए एक तस्वीर शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है।

PunjabKesari
तस्वीर में आशका प्रिंटेड मोनोकिनी में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। आशका समंदर के किनारे बैठ काफी कठिन योगा करती दिखाई दे रही है। फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें आशका पति ब्रेंट गोबल के साथ भी योग करते हुए तस्वीरें और वीडियोज वायरल हुए थे। जिसमें एक्ट्रेस पति ब्रेंट के साथ समंदर किनारे अलग-अलग तरीके से योग करती नजर आई थी। आशका पति के साथ भी एक योग सेंटर चला रही है।

PunjabKesari
जानकारी के लिए बता दें आशका ने शो 'कुसम' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने कई रोल प्ले किए। आशका को नेगेटिव किरदार में ज्यादा पसंद किया गया। इन दिनों एक्ट्रेस टीवी इंडस्ट्री से दूर है और सोशल मीडिया पर एक्टिव है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News