Happy Family: बेटे विलियम और पति संग आशका ने शेयर की तस्वीरें,  6 महीने के लाडले को प्यार भरी निगाहों से निहारता दिखा कपल

4/4/2024 1:34:23 PM


मुंबई: एक्ट्रेस आशका गोराडिया इन दिनों इंडस्ट्री से दूर फैमिली संग टाइम बिता रही हैं। आशका ने 27 अक्टूबर साल 2023 में प्यारे से बेटे को जन्म दिया। एक्ट्रेस ने अपने लाडले का नाम विलियम अलेक्जेंडर रखा है। अक्सर आशका अपने नन्हें राजकुमार संग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

 

PunjabKesari

 

वहीं अब एक बार फिर आशका ने पति ब्रेंट गोबल और बेटे विलियम संग प्यारी की तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि इन तस्वीरों में भी आशका ने हमेशा की तरह विलियम के चेहरे को छिपाया है। सामने आई तस्वीर में  ब्रेंट गोबल कुर्ता पजामा में नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

उन्होंने अपनी गोद में विलियम को उठाया है जो कुर्ते पजामा में क्यूट लग रहा है। वहीं आशका प्रिंटिड आउटफिट में खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने मांग टीका, नेकलेस और झुमके से लुक को पूरा किया है। हेयरस्टाइल की बात करें तो आशका ने बालों का बन बनाकर उस पर फूलों वाली एक्सेसरीज लगाई है।

PunjabKesari

 

तस्वीरों में आशका और ब्रेंट गोबल प्यार भरी नजरों से लाडले को निहार रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ आशका ने लिखा-हमारा दिल भर गया है! विलियम अलेक्जेंडर यह सब इसके लायक बनाता है! हम आपसे बहुत प्यार करते हैं ♥️। फैंस इन फैमिली तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Brent Goble (@ibrentgoble)

 

बता दें कि आशका ने 2017 में ब्रेंट गोबल के साथ शादी की थी। दोनों मई 2023 में प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। 28 अक्टूबर 2023 को आशका ने घर नन्हें शहजादे की किलकारी गूंजी। एक्ट्रेस ने एक तस्वीर शेयर की इस गुड न्यूज को शेयर किया था। तस्वीर में आशका, उनके पति और बेटे के हाथ नजर आ रहे थे। इसके साथ उन्होंने लिखा था- आज (28 अक्टूबर) सुबह 7:45 बजे, विलियम अलेक्जेंडर इस दुनिया में आए, हालांकि मुझे पता है कि इस दिन का मैं बेसब्री से इंतजार कर रही थी।' वहीं एक्ट्रेस के पति ब्रेंट गोबल ने लिखा था कि 'आशका आराम कर रही है, उसके बगल में हमारा छोटा बच्चा है।'


आशका ने बाल वीर, नागिन और लागी तुझसे लगन जैसे शोज में काम किया है। आखिरी बार उन्हें साल 2019 में सीरियल डायन में देखा गया था फिर 2021 में उन्होंने टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। एक्ट्रेस ने शोबिज छोड़ बिजनेस का रास्ता चुना। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News