आश्का ने लगवाई एेसी अनोखी महेंदी, संगीत पर जम कर नाची मौनी रॉय

12/3/2017 5:47:40 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रैस आश्का गरोडिया ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रैंड ब्रेंट गोब्ले के साथ हाल ही में क्रिस्टियन रीति-रिवाज़ो से शादी कर ली है। आश्का हिन्दू रीति-रिवाज़ों के साथ आज फिर से शादी के बंधन में बंधने वाली हैं और इससे पहले इन्होंने ग्रैंड मेहंदी और संगीत सेरेमनी भी रखी जहां टीवी इंडस्ट्री की कई हस्तियां शामिल हुई। जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई है। 

PunjabKesari

बता दें कि आश्का की मेहंदी किसी आम दुल्हन की तरह नहीं थी। आप जानकार चौंक जाएंगे कि आश्का ने अपनी शादी के लिए मेहंदी में किसी आम लड़की की तरह सुंदर डिजाईन्स नहीं बल्कि शिव तांडव लिखवाया। जी हां, आश्का की मेहंदी में शिव तांडव लिखा हुआ है और इसके बीच ब्रेंट का नाम भी नीली स्याही से छपा हुआ है।

PunjabKesari

आश्का और ब्रेंट ने मेहंदी के इस फंक्शन को बहुत एन्जॉय किया। आश्का की बेस्ट फ्रेंड मौनी रॉय ने यहां ब्रेंट के साथ खूब डांस किया। इसके अलावा इस फंक्शन में जूही परमार, सना ख़ान और टीजे सिन्धु जैसे कई सैलेब्स मौजूद थे।

PunjabKesari

आश्का और ब्रेंट पिछले 2 सालों से एक दूसरे को जानते हैं। इनकी मुलाकात US में हुए एक इवेंट पर हुई थी।  इनकी बातें मुलाकातें वक़्त के चलते बढ़ने लगी और ये एक दूसरे को डेट करने लगे।

PunjabKesari

आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि ब्रेंट का एक्टिंग से कुछ लेना-देना नहीं हैं। बल्कि वो तो हथियारों के इंस्ट्रक्टर हैं। ब्रेंट से पहले आश्का टीवी एक्टर रोहित बक्शी के साथ रिलेशनशिप में थीं। रोहित के साथ उनका रिश्ता 10 सालों तक चला।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News