पिंक लहंगा...स्ट्रेट हेयर..अप्सरा बनी आराध्या ने लूटी महफिल, खूबसूरती में एक दम लगी मां ऐश्वर्या की परछाईं

3/4/2024 3:33:29 PM

मुंबई: गुजरात के जामनगर में पिछले दिनों बॉलीवुड सितारों का खूब मेला लगा। अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी और होनेवाली बहू राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग पर तीन दिनों का खास आयोजन रखा गया था। इस मौके पर सलमान खान से लेकर शाहरुख अपनी फैमिली के साथ, रणबीर और आलिया रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, विक्की कौशल कैटरीना कैफ समेत कई स्टार्स ने शिरकत की।

PunjabKesari

बीते दिन बच्चन परिवार भी इस प्रीवेडिंग फंक्शन में पहुंचा। इस दौरान सभी का लुक शानदार था लेकिन सबकी निगाहें ऐश्वर्या की लाडली आराध्या पर थम गईं।

PunjabKesari

 

प्री-वेडिंग फंक्शन में आराध्या अपने अलग अवतार में नजर आईं। पिंक लहंगे में आराध्या अप्सरा सी लगीं। ब्राउन लिप शेड, मिनिमल मेकअप, ईयरिंग्स, नेकलेस आराध्या के लुक को चार-चांद लगा रहे थे। 

PunjabKesari

 

इस बार आराध्या के लुक्स में सबसे बड़ा बदलाव था उनका हेयरस्टाइल। स्ट्रेट हेयर ने तो आराध्या की खूबसूरती को बढ़ा दिया।

PunjabKesari

आराध्या के ट्रांसफॉर्मेशन ने सोशल मीडिया पर कापी लोगों को हैरान और आकर्षित किया है और अब लोग लगातार उनके बारे में बातें कर रहे हैं।

PunjabKesari

 

अब ट्विटर पर भी लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि आराध्या हूबहू वैसी ही लग रहीं जैसी उनकी मां 90 के दशक में दिखा करती थीं।


PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News