''लाल सिंह चड्ढा'' का म्यूजिक सुन एक्साइटेड हुए आमिर खान, दोस्तों को सुनाने की जताई इच्छा

12/14/2019 11:36:37 PM

मुंबईः बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा के म्यूजिक को लेकर एक बयान दिया है। बता दें हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने लाल सिंह चड्ढा का लोगो इंटरनेट पर रिलीज किया था। 

PunjabKesari
इस लोगो के रिलीज के साथ ही फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक को भी सुना जा सकता है। फैंस का मानना है कि इस फिल्म का ग्रैंड म्यूजिक हो सकता है। बताया जा रहा है कि संगीतकार प्रीतम और गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य फिल्म के म्यूजिक के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 
PunjabKesari
आमिर ने भी अपनी फिल्म के म्यूजिक को सुना है और वे इस म्यूजिक से काफी खुश हैं और उन्होंने इसे लेकर काफी पॉजिटिव प्रतिक्रिया दी है। वह इस फिल्म के म्यूजिक को लेकर इतने उत्साहित हैं कि वे अब इसे अपने दोस्तों को सुनाना चाहते हैं।
PunjabKesari
लाल सिंह चड्डा में आमिर के अलावा करीना कपूर खान और साउथ एक्टर विजय नजर आ सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News