आमिर खान ने हिमाचल प्रदेश को दिए 25 लाख, सीएम सुक्खू ने जताया एक्टर का आभार

9/23/2023 5:55:07 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार आमिर खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक मंझे हुए एक्टर हैं। वो न सिर्फ अपनी एक्टिंग ब्लकि दिलदार अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। उन्हें कई बार पीड़ित लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाते हुए देखा गया है। वहीं, हाल ही में आमिर खान ने हिमाचल प्रदेश को 25 लाख रुपए का अंशदान मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष-2023 में दिया है। इस पर राज्य के सीएम सुक्खू ने मिस्टर परफेक्शनिस्ट का आभार व्यक्त किया है।

 

आमिर खान की सहायता राशि पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सहायता निसंदेह राहत और पुनर्वास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, जिनका उद्देश्य प्रभावित परिवारों को आपदा से उबरने में मदद करना है। उन्होंने कहा कि इस राशि का उपयोग जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए किया जाएगा। आमिर खान के इस पुनीत कार्य से आपदा प्रभावित लोगों को सहायता मिलेगी।

 

वहीं, आमिर खान के काम की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लेने का फैसला लिया था, लेकिन अब हालिया रिपोर्ट्स में उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर फिर से खबरें आनी शुरू हो गई हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News

Recommended News