53 की उम्र में आमिर का ट्रांसफॉर्मेशन, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान
3/22/2019 5:20:38 PM
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में आमिर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
दरअसल, आमिर का ये ट्रांसफॉर्मेशन एक ऐड वीडियो के लिए किया गया है। इस ऐड के लिए आमिर ने एक बूढ़े आदमी के लुक को अपनाया है। उन्होंने खुद इस वीडियो को टि्वटर हैंडल पर शेयर किया है।
इस वीडियो में मिस्टर परफैशनिस्ट सफेद बाल, आंखों पर चश्मा और बड़े हुए पेट में नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-'जल्द ही आपके फोन पे'। वीडियो में उनका ट्रांसफॉर्मेशन होता नजर आ रहा है। हालांकि आमिर की उम्र 53 साल है लेकिन उन्होंने अपने आपको काफी फिट रखा है।
फिल्म की बात करें तो 'लाल सिंह चड्ढा' को अद्वेत चंदन डायरेक्ट करेंगे। यह हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की रीमेक होगी। फिल्म में आमिर लाल सिंह चड्ढा के रोल में ही दिखेंगे।
Coming Soon...aapke phone pe... pic.twitter.com/0yoTvs2ji5
— Aamir Khan (@aamir_khan) March 21, 2019
बता दें कि बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर नए-नए एक्सपेरिमेंट करने के लिए जाने जाते हैं। फिल्म 'दंगल' के लिए उन्होंने 95 किलो वजन बढ़ा लिया था, तो 'गजनी' में वो सिक्स पैक एब्स में नजर आए थे। आमिर खान हर फिल्म में अपने डिफरेंट लुक के लिए जाने जाते हैं। वहीं इस ऐड शूट में भी उनका अवतार कुछ हटके है।