गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया संग करीना के कजिन का सेलिब्रेशन, पार्टी में चिकन का मजा लेते दिखे बर्थडे बाॅय आदर जैन

8/6/2021 1:09:07 PM

मुंबई:बाॅलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों करीना कपूर के कजिन और एक्टर  आदर जैन संग रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। बीटाउन का ये प्यारा जोड़ा कई बार फैमिली फंक्शन, पार्टीज में साथ स्पॉट किया गया। दोनों सोशल मीडिया पर भी एक -दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट करते रहते हैं। इसी बीच कपल की कुछ तस्वीरें सामने आईं जिनमें वे पार्टी करते दिख रहे हैं।

PunjabKesari

दरअसल, 5 जुलाई को आदर जैन ने 27वां बर्थडे था जिसे उन्होंने गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया के साथ सेलिब्रेट किया। बाॅयफ्रेंड की पार्टीमें तारा डीप नेक मैक्सी ड्रेस में पहुंची। इस पार्टी की तस्वीर तारा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं।

 

PunjabKesari

तस्वीरों में तारा बेहद ही  प्यार से आदर को केक खिलाती दिख रही हैं।आदर जैन के बर्थडे पर उनके भाई अरमान जैन भी मौजूद थे। एक तस्वीर में आदर चिकन का मजा लेते दिख रहे हैं।

PunjabKesari

फैंस कपल की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।  आदर के बर्थडे पर तारा ने उन्हें खास अंदाज में विश किया। उन्होंने आदर की शर्टलेस तस्वीर शेयर कर लिखा-'हैप्पी बर्थडे माय लाइट।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TARA💫 (@tarasutaria)

वर्कफ्रंट की बात करें तारा टाइगर श्रॉफ के साथ हीरोपंती 2 में दिखाई देंगी. यह फिल्म अहमद खान के निर्देशन में बन रही है। इसके अलावा तारा तड़प और एक विलेन 2 भी है। आदर की बात करें तो आखिरी बार वह जैकी श्रॉफ के साथफिल्म हैलो चार्ली में नजर आए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News