राज कपूर के नाती आदर जैन की फिल्म ''हैलो चार्ली'' का ट्रेलर आउट, गोरिल्ला बने जैकी श्रॉफ संग दिखी गजब केमिस्ट्री

3/23/2021 12:16:24 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. कपूर खानदान का लगभग हर शख्स फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर चुका है। 'कैदी बैंड' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले राज कपूर के नाती और एक्टर आदर जैन दूसरी फिल्म 'हेलो चार्ली' से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। पंकज सारस्वत के निर्देशन में बनी इस फिल्म में  आदर जैन के अलावा एक्ट्रेस श्लोका पंडित, जैकी श्रॉफ, एलनाज नौरोजी, राजपाल यादव, दर्शन जरीवाला, गिरीश कुलकर्णी और भरत गणेशपुर अहम भूमिकाओं में हैं।

PunjabKesari

 

कैसा है ट्रेलर
'हैलो चार्ली’ का ट्रेलर एक एडवेंचर कॉमेडी की अजीबो गरीब दुनिया से परिचय करवाता है, जिसमें गोरिल्ला और भोले-भाले चार्ली (आदर जैन) के बीच की केमिस्ट्री और उनकी मजेदार हरकतें देखने को मिलती है। यहां गोरिल्ला का किरदार एक्टर जैकी श्रॉफ ने निभाया है।

 

'हेलो चार्ली' का ट्रेलर एक फुल फैमिली फिल्म की झलक देता है और यकीनन यह फिल्म दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देगी। 

PunjabKesari


 फिल्म 'हैलो चार्ली’ के जरिए श्लोका पंडित बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। बता दें, 9 अप्रैल 2021 को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर इस फिल्म का ग्लोबल प्रीमियर किया जाएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News