परफॉर्मेंस के बीच पवन सिंह पर शख्स ने फेंका पत्थर, तिलमिलाए सिंगर ने दे डाली चुनौती, कहा-दम हो तो सामने आए

3/8/2023 4:18:10 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. भोजपुरी के मशहूर सिंगर और एक्टर पवन सिंह कभी अपनी निजी तो कभी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उनकी परफोर्मेंस में अक्सर लड़ाई झगड़े हो जाते हैं। अब हाल ही में फिर उनके कार्यक्रम के दौरान सरेआम पत्थर फेंकने का मामला सामने आया है। एक शख्स ने इवेंट के दौरान पवन सिंह पर पत्थर फेंक दिया, जो उनके गाल पर जा लगा और एक्टर भड़क उठे और मामला काफी बढ़ गया।


यह मामला उत्तर प्रदेश के बलिया के नागरा का है, जहां पवन सिंह वहां सोमवार को हुए एक कार्यक्रम में परफॉर्मेंस देने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने पवन सिंह से अपनी पसंद के गानों की फरमाइश की थी, जिसे उन्होंने पूरा नहीं किया। इसी से नाराज एक शख्स ने एक्टर पर पत्थर फेंक दिया, जो उनके गाल पर जा लगा। इस पर पवन सिंह तिलमिला उठे और पत्थर फेंकने वाले को भला-बुरा कहने लगे। पवन सिंह ने स्टेज से ललकारते हुए पूछा कि भीड़ में छुपकर पत्थर मारने वाला ये कौन है। उन्होंने इस शख्स को अपना दुश्मन बताया और चुनौती दी कि अगर दम हो तो छुपकर वार करने की बजाय सामने आकर दिखाए। पवन सिंह ने कहा कि आज तक उन्हें कोई नहीं रोक पाया है और ऐसे पत्थर भी उन्हें नहीं रोक पाएंगे।

 

पवन सिंह की चुनौती से मामला और गरम हो गया और भीड़ ने वहां कुर्सियां और बैरिकेटिंग तोड़ना शुरू कर दिया और एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर तक फेंकने लगे। मामले को शांत करने के लिए पुलिस को भीड़ पर लाठीचार्ज करना पड़ा। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया गया। लेकिन पवन सिंह ने फिर स्टेज पर परफॉर्म नहीं किया। पुलिस के मुताबिक़, फिलहाल मामले की जांच चल रही है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News