बारात में नगाड़ों पर लड़के ने चलाई ऐसी ''कार'', देखकर आप भी हो जाएंगे लोट- पोट

8/25/2018 5:53:20 PM

मुंबई: सोशल साइट एक एेसा प्लेटफार्म है जहां लोग अपनी तस्वीरें और वीडियो आए दिन शेयर करते रहते हैं। आए दिन लोग दुनिया में फेमस होने के लिए इसका सहारा लेते हैं। हाल ही में सोशल साइट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोगों का अच्छा खासा मनोरंजन हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़का भीड़ के बीच नगाड़ों पर जबरदस्त डांस करता हुए दिख रहा है। उसे देखने के लिए आसपास अच्छी-खासी भीड़ भी जमा है। 

 

 

 

लड़का बड़े ही मस्ती भरे अंदाज में एक अनोखा डांस करता है जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। दरअसल, यह लड़का  ऐसे डांस स्टेप करके दिखाता है कि मानों जैसे वह कोई कार चला रहा है।लोगों को हंसाने के लिए वह बीच-बीच में अपने फेस एक्सप्रेशन भी बदल-बदल कर दिखाता है। उसका डांस यही नहीं रुकता। कार ड्राइविंग डांस के बाद वह बाइक ड्राइविंग डांस करके दिखाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News