बर्थ-डे पर रणवीर ने शेयर किया ''83'' का फर्स्ट लुक, आंखों में दिखा ''कपिल देव'' जैसा जोश

7/6/2019 9:35:39 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह आज अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर रणवीर ने अपने फैंस को खास तोहफा दिया। दरअसल, रणवीर ने  सोशल मीडिया पर फिल्म '83' में कपिल देव के लुक की पहली तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में रणवीर का लुक दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव से काफी मिलता जुलता है। शेयर की इस तस्वीर में रणवीर को कपिल देव के गेटअप में नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari,रणवीर सिंह इमेज,रणवीर सिंह फोटो,रणवीर सिंह पिक्चर,

उनकी आंखों में कपिल जैसा ही जोश दिख रहा है।। फैन्स उनके लुक से काफी इम्प्रेस दिखे और बर्थडे बॉय की जमकर तारीफ की। इस लुक को शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा-'मेरे स्पेशल डे पर पेश है हरियाणा का तूफान कपिल देव।' 

PunjabKesari

 

फैन्स ने की तारीफ 

रणवीर को बर्थडे विश करते हुए फैन्स ने उनके इस लुक की जमकर तारीफ की। ज्यादातर यूजर्स ने कॉमेंट किया कि पहली झलक में उन्हें लगा कि यह तस्वीर कपिल देव का ही है।

PunjabKesari

कुछ यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा-इस लुक देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म शानदार होने वाली है। 

PunjabKesari

 

बता दें कि  फिल्म '83' वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच 1983 पर आधारित है। इसमें रणवीर सिंहकपिल देव की भूमिका में हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए रणवीर दीपिका पादुकोण के साथ इंग्लैंड में मौजूद हैं।

PunjabKesari,रणवीर सिंह इमेज,रणवीर सिंह फोटो,रणवीर सिंह पिक्चर,कपिल देव इमेज,कपिल देव फोटो,कपिल देव पिक्चर,

फिल्म में दीपिका उनकी पत्नी रोमी देवी का किरदार निभा रही हैं। शादी के बाद दोनों की साथ में यह पहली फिल्म होगी। इस फिल्म के निर्माता कबीर खान हैं। फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News