60 की उम्र में नीना गुप्ता ने पहनी फ्राॅक, फैंस बोले-''टोटली रॉक मैम''

12/8/2019 10:43:59 AM

मुंबई: इंडस्टी में अगर कोई ऐसी हसीना दै जो हर गुजरते साल के साथ अपने स्टाइल में नया तड़का लगाती है तो वह हैं नीना गुप्ता। 60 की नीना गुप्ता के चेहरे की रंगत देखकर कोई जवान भी शरमा जाए। नीना हमेशा से इंटेंस रोल्स के लिए जानी जाती रही हैं। नह अपने ड्रेसिंग सेंस से बड़ों-बड़ों को मात देती हैं। हिन्दी की कहावत 'दिल जवां हो तो उम्र कभी आड़े नहीं आती'नीना पर एकदम सही बैठती है। 


PunjabKesari,neena gupta images,neena gupta  photo, neena gupta  Pictures

इस बात का सबूत उनकी हालिया शेयर की तस्वीर भी है।सामने आई तस्वीर में नीना का लुक देख फैंस भी हैरान हो गए हैं। तस्वीर में नीना ऑफ व्हाइट कलर की फ्राॅक में बेहद ही बोल्ड दिख रही हैं। यह फ्राॅक नीना की बेटी मसाबा गुप्ता की quirky collection की है।

PunjabKesari,neena gupta images,neena gupta  photo, neena gupta  Pictures

नीना का ये लुक फैंस को काफी पसंद कर आ रहा है। लुक के साथ-साथ नीना अपने कैप्शन में भी सबका दिलजीत लेती हैं। इस तस्वीर के साथ नीना ने कैप्शन में लिखा-'फ्रॉक का शॉक'। इसके साथ उन्होंने नीना ने ये भी बताया कि उनकी ये तस्वीर गजराज राव ने ली है।

 

PunjabKesari

जानकारी के लिए बता दें कि गजराज वही एक्टर हैं जिन्होंने बधाई हो में नीना गुप्ता के पति और आयुष्मान खुराना के पिता का किरदार निभाया था। नीना की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ वे उनकी तस्वीरों पर कमेंट भी कर रहे हैं। किसी ने लिखा है कि मैं भी चाहती हूं मेरी मां भी ऐसे ही ड्रेस-अप हो', तो कोई 'टोटली रॉक मैम' लिख रहा है। 

PunjabKesari,neena gupta images,neena gupta  photo, neena gupta  Pictures

वर्कफ्रंट की बात करें तो नीना जल्द ही फिल्म 'पंगा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ जस्सी गिल, कंगना रनौत,ऋचा चड्ढा हैं। इसके अलावा वह 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' और 'सूर्यवंशी' में नजर आएंगी। 


PunjabKesari,neena gupta images,neena gupta  photo, neena gupta  Pictures

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News