प्राइवेट तस्वीरें लीक होने पर भड़के ''365 Days'' फेम एक्टर मिशेल मोरोन, बोले- किसी की प्राइवेसी में सेंध लगाना जुर्म…

6/25/2021 2:05:11 PM

मुंबई: इटैलियन एक्टर मिशेल मोरोन खबरों में बने हुए हैं। हाल ही में मिशेल की कुछ प्राइवेट फोटोज लीक हो गई थी, जिसकी वजह से वो काफी खफा हैं। इन तस्वीरों में मिशेल मोरोन काफी हद तक न्यूड दिख रहे हैं। मिशेल मोरोन ने अपनी इन तस्वीरों के लीक होने के बाद सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट जारी करते हुए नाराजगी जताई है। लीक हुईं ये तस्वीरें बीते साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 365 डेज से जुड़ी हुई है।  यह एक एडल्ट कैटेगरी की फिल्म थी, जो काफी हिट हुई थी।

PunjabKesari

वहीं अब तस्वीरें लीक करने वालों को खरी खोटी सुनाते हुए मिशेल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा-'एक एक्टर के रूप में आपका जीवन सार्वजनिक हो जाता है लेकिन, एक इंसान के रूप में मैं अभी भी अपनी प्राइवेसी को अपने लिए पसंद करना चाहूंगा और मैं प्राइवेसी का बहुत बड़ा फैन हूं। किसी की प्राइवेसी पर आक्रमण करना कभी भी ठीक नहीं है और यह बहुत ही अपमानजनक है, जो मेरे साथ हुआ, वह बहुत बड़ा अपराध है। '

PunjabKesari

इसके अलावा मिशेल मोरोन ने अपने उन फैंस का भी शुक्रिया कहा, जिन्होंने इस मामले में उनका साथ दिया।  मिशेल ने लिखा-'मैं वास्तव में अपने ऑनलाइन परिवार को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मेरी उन सभी प्राइवेट फोटोज के खिलाफ कार्रवाई में मेरा साथ दिया। यह वो तस्वीर थीं जो सेट पर काम करते समय लीक हो गई थीं।'

PunjabKesari


विवादों से पुराना नाता


इससे पहले तब सुर्खियों में आए थे जब उनकी फिल्म 365 डेज रिलीज हुई थी। फिल्म को लेकर यह तर्क दिया गया था कि इसके जरिए रेप कल्चर और किडनैपिंग जैसे अपराधों को प्रमोट कर रही है। इतना ही नहीं, कुछ समय पहले मिशेन ने एक लड़के के साथ अपनी बहुत ही प्राइवेट फोटो शेयर की थीं, जिसके बाद चर्चा हुईं कि  मिशेल गे हैं।


पर्सनल लाइफ में 2014 में उनकी फैशन डिजाइनर Rouba Saadeh से शादी हुई थी।उनकी शादी प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी। 23 की उम्र में मिशल पापा बन गए थे। मिशेल के दो बेटे हैं- एक का नाम Marcus है और दूसरे का Brando. 2018 में उनका तलाक हो गया था। इसके बाद वह डिप्रेशन में चले गए थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News