20 साल की लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, आखिरी शब्द थे ''सुशांत सिंह राजपूत की तरह जान दे दूंगी''

6/19/2020 2:00:13 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह की मौत के बाद हर कोई सदमे हैं। फैंस से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री और उनके परिवार के सदस्य उनके सुसाइड का कारण जानना चाहते हैं। जिसके चलते सुशांत की पूरी लाइफ को खंगाला जा रहा है। इसी बीच हाल ही में एक और बुरी खबर सामने आई है। खबर है 20 साल की एक लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है, लेकिन उसके सुसाइड करने के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

PunjabKesariबता दें ये मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई से सामने आया है, जहां लड़की ने अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। युवती के परिवारजनों का कहना है कि वो सुबह से ही अपनी भाभी से मजाक में बोल रही थी कि वो भी सुशांत सिंह राजपूत की तरह फांसी लगा लेगी। इस पर जब उसकी भाभी ने कहा तुम क्या कह रही हो, मैं घर में सभी को बता दूंगी तो उस लड़की ने कहा मैं तो मजाक कर रही हूं। कुछ घंटे बाद जब सभी लोग अपने-अपने काम में व्यस्त हो गए तब मौका पाते ही वो छत पर पहुंच गई और वहां फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

PunjabKesari
जब लड़की की मां और भाभी ने ऐसी हालत में देखा तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर्स ने उसे वहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। हालांकि पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

PunjabKesari

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। बीते गुरुवार को पटना के एनआईटी घाट में उनका अस्थि विसर्जन किया गया। अस्थि विसर्जन के दौरान सुशांत के पिता और उनकी बहनें वहां मौजूद रहीं।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Recommended News

Related News