फिल्म 2.0 का नया पोस्टर हुआ रिलीज, खतरनाक अंदाज में दिखे अक्षय कुमार
11/1/2018 3:59:34 PM
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म '2.0' का हाल ही में नया पोस्टर सामने आ गया हैं। इस पोस्टर को अक्षय ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर रिलीज किया है। पोस्टर रिलीज करते हुए अक्षय ने कैप्शन लिखा हैं- 'ट्रेलर रिलीज के लिए 2 और दिन बाकी'। पोस्टर में अक्षय विलेन के किरदार में खतरनाक दिखाई पड़ रहे थे। इस नए पोस्टर में अक्षय और रजनीकांत एक ही तस्वीर में एक ही रूप में कई बार नजर आ रहे हैं। खबरों के मुताबिक '2.0' का ट्रेलर 3 नवंबर को रिलीज किया जाएगा।
2.0 days to go! #2Point0Trailer on November 3.@2Point0movie @DharmaMovies @LycaProductions #2Point0 #2Point0TrailerOnNov3 pic.twitter.com/y1lUGgU83X
— Akshay Kumar (@akshaykumar) November 1, 2018
फिल्म की बात करें तो अक्षय और रजनीकांत की फिल्म '2.0' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आए दिन के साथ इस फिल्म से जुड़ी कई खबरें सामने आ जाती हैं। फिल्म को 543 करोड़ रुपये के बड़े बजट के साथ बनाया गया हैं। इस फिल्म को शंकर शानमुघम ने डायरेक्ट किया हैं। अक्षय और रजनीकांत फिल्म '2.0' में लीड रोल में दिखेंगे। यह पहली बार होगा जब यह दोनों एक साथ किसी फिल्म के काम कर रहे हैं। फिल्म में दोनों के साथ एमी जैक्सन भी नजर आने वाली हैं। फिल्म इस साल 29 नवंबर को रिलीज होने जा रही हैं। वहीं फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन भी गेस्ट अपीयरेंस में नजर आ सकती हैं।