हनी सिंह के गाने का सोशल मीडिया पर यूं उड़ा मजाक, देखिए वीडियो

8/26/2016 1:52:04 PM

मुंबईः रैपर हनी सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं। कभी इनके फैंस को इनके रैप बहुत ज्यादा पसंद आते हैं और कभी इनके रैप में फैंस को अश्लीलता नजर आती है। लेकिन इस बार चर्चा में आने कारण सबसे अलग है। 

हनी सिंह का एक स्पूफ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी को नही रोक पा रहे। इस वीडियो में  हनी सिंह के मशहूर 'ब्राउन रंग दे' गाने का मजाक उड़ाया जा रहा है।

बता दें कि इस गाने के जरिए मैसेज दिया जा रहा है कि लड़कियों को उनके रंग, कपड़ों के पहनावे से आंका नहीं जाना चाहिए। साथ ही उन्हें घर के बाहर काम करने की छूट दी जानी चाहिए और उतनी ही सैलरी दी जानी चाहिए जितनी पुरूषों को मिलती है।

वैसे यह वीडियो एसएनजी यूट्यूब चैनल द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है और अब तक 75 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक और शेयर कर चुके हैं। आप भी देखें इस वीडियो को।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News