''ढिशूम’ में वरुण के साथ दिखेंगे रियलिटी शो के डांसर्स

5/17/2016 2:50:15 PM

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन अपनी आने वाली फिल्म ''ढिशूम’ में रियलिटी शो के डांसर्स के साथ नजर आएंगे। फिल्म ‘एबीसीडी-2’ में रियलिटी शो डांसर के रूप में नजर आ चुके वरुण धवन अपनी आने वाली फिल्म ‘ढिशूम’ के एक गाने में रियलिटी शो के डांसर्स के साथ नजर आएंगे। चर्चा है कि वरुण अपनी फिल्म ‘ढिशूम’ के एक प्रमोशनल सॉन्ग में एंड टी.वी के डांस रियलिटी शो ‘सो यू थिंक यू कैन डांस’ के कंटेस्टेंट्स के साथ ठुमके लगाएंगे।

इस गाने को जाने-माने कोरियॉग्राफर बास्को मार्टिस कोरियॉग्राफ करेंगे, जो इस रियलिटी शो में जज की भूमिका निभा रहे हैं। बताया जाता है कि यह वीडियो दरअसल बास्को का ही आइडिया था। बास्को फिल्म के बाकी गाने भी कोरियॉग्राफ कर रहे हैं। इस गाने का संगीत प्रीतम ने दिया है। रोहित धवन के निर्देशन वाली ‘ढिशूम’ में वरुण के साथ जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडीस और साकिब सलीम अहम किरदार निभा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News