टी.वी. के हॉट कपल की पर्सनल लाइफ की रोमांटिक तस्वीरें आई सामने

8/22/2016 3:44:03 PM

मुंबईः टी.वी. एक्टर और एक्ट्रैस को आप लोग आज तक सीरियल में देखते आए हैं लेकिन आज हम आपको दिखाएंगे कि ये एक्टर-एक्ट्रैस अपनी पर्सनल लाइफ को कैसे एन्जॉय करते हैं । 

करण कुंद्रा अपनी प्रेमिका वी.जे अनुषा डांडेकर के साथ...

सबसे पहले बात करते हैं करण कुंद्रा और उनकी प्रेमिका वी.जे अनुषा डांडेकर की। अनुषा एम.टी.वी. के रोडीज जैसे कई पॉपुलर शो कर चुकी हैं। अनुषा डांडेकर पॉपुलर टी.वी. अभिनेता करण कुंद्रा को डेट कर रही हैं।  

 

क्यूट कपल ऋद्धि डोगरा और राकेश...

राकेश वशिष्ठ और ऋद्धि डोगरा टी.वी. सीरियल ''मर्यादा- लेकिन कब तक'' से पॉपुलर  हुए। इसके बाद दोनों इतने क्लोज आ गए कि इन्होंने 2011 में शादी कर ली। इस कपल को क्यूट कपल भी कहा जाता है। 

बालिका वधू अभिनेत्री माही विज अपने पति जय भानुशाली के साथ...

माही विज बालिका वधू में नंदिनी के रोल से काफी पॉपुलर हुई। इसके साथ ही वह लागी तुझसे लगन, शुभ कदम, झलक दिखला जा सीजन-4 में नजर आईं।इसके बाद इन्हें पति जय भानुशाली के साथ नच बलिए 5 में देखा गया था। जय अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के साथ मस्ती करते हुए तस्वीरों को शेयर करते हैं। 

 

मैरिड कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता... 

रवि दुबे और सरगुन मेहता भारतीय टेलीविजन की दुनिया के दो जाने-माने नाम हैं। 2013 में इस कपल ने शादी कर ली थी। दोनों एक दूसरे के साथ अच्छी लाइफ स्पेंड कर रहे हैं और अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। 

मोस्ट अडोरेबले कपल ऑफ़ टेलीविज़न अनिता हस्सनंदनी और रोहित रेड्डी..

टेलीविज़न की दुनिया में मोस्ट अडोरेबले कपल अनिता हस्सनंदनी और रोहित रेड्डी ने 2013 में शादी की। दोनों एक दूसरे को काफी काम्पलीमेंट करते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News