अब ''अंगूरी भाभी'' करेंगी ऋषि कपूर के साथ ये काम

8/2/2016 4:09:31 PM

मुंबई: टी.वी. की पहली अंगूरी भाभी उर्फ शिल्पा शिंदे पर्दे के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। अंगूरी भाभी जल्द ही उन्हें ऋषि कपूर के साथ आइटम नम्बर करते दिखाई देगी। ''भाभी जी घर पर हैं'' को बीच में छोड़ेने से उन्हें इंडस्ट्री में कई जगह बैन कर दिया गया था। लेकिन अब शिल्पा शिंदे एक्शन में वापस आ गई हैं।

''कॉन्ट्रोवर्शियल भाभी'' वेब सीरीज के साथ ही अब वो ''पटेल की पंजाबी शादी'' में केमियो करती नजर आएंगी। हाल ही में शिल्पा ने ऋषि कपूर के साथ एक फनी आइटम नंबर शूट किया है। इस गाने को बेबी डॉल फेम कनिका कपूर ने गाया है और गणेश आचार्या ने इसे कोरियोग्राफ किया है।

बता दें कि इस फिल्म में ऋषि कपूर के अलावा परेश रावल, वीर दास भी नजर आएंगे।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News