Photos : सर्जरी के बाद टीवी एक्ट्रैस शमा सिकंदर ने दिखाया अपना बोल्ड अवतार!

2/20/2016 1:51:43 PM

मुंबई : टीवी एक्ट्रैस  और मॉडल शमा सिकंदर शमा अब पहले जैसी नहीं रही। जी हां कभी सीरियल में बहनजी लुक में नजर आने वाली शमा काफी हॉट एंड सैक्सी हो चुकी है। उनका ये बदलाव फैंस के लिए काफी शॉकिंग था। 

शमा की मानें तो ये बदलाव उनके फिटनेस शेड्यूल, जिमिंग और हेल्दी डायट की वजह से आया है, लेकिन इस तरह पूरी शक्ल का बदल जाना हैरानी की बात है। हालांकि, उनकी कॉस्मेटिक सर्जरी करवाने की बातें भी सामने आई हैं। लेकिन शमा ने इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है।

शमा सिकंदर ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उसके बाद वो कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आई। शमा ने कुछ फिल्मों में भी काम किया और उसके बाद टीवी की दुनिया में उनकी एंट्री हुई। शमा ‘ये मेरी लाइफ है’, ‘सेवन’ और ‘बालवीर’ जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News