इन कॉन्ट्रोवर्सी के बाद भी छाई शाहरुख की फिल्म Pathaan, देखें पूरी लिस्ट

1/25/2023 1:42:19 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। आज सिनेमाघरों में एक्शन और जबरदस्त रोमांच से भरपूर फिल्म 'पठान' रिलीज हो गई है। इस फिल्म में किंग खान करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आ रहे हैं। लेकिन शाहरुख की इस फिल्म को शुरुआत से ही कई कंट्रोवर्सीज का सामना करना पड़ा है। 

पठान से जुड़े विवाद 
'पठान' के पहले गाने 'बेशर्म रंग' से ही दीपिका की केसरी रंग की बिकनी को लेकर देश में हंगामा मच गया। कई धार्मिक संगठनों ने फिल्म को लेकर विरोध जताना शुरू कर दिया था। इसके पीछे उनका कहना था कि भगवा रंग उनके धर्म के लिए बहुत महत्व रखता है जबकि फिल्म में जानबूझकर भगवा रंग का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया है।  ऐसे में बॉलीवुड को बायकॉट के कारण भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसी कड़ी में देखना होगा कि शाहरुख की फिल्म पठान के ऊपर इसका कितना प्रभाव पड़ने वाला है।

बेशर्म रंग सॉन्ग पर विवाद
बता दें कि शाहरुख की फिल्म का पहला गाना रिलीज होते ही विवादों में आ गया था। 'बेशर्म रंग' में दीपिका की ऑरेंज कलर की बिकनी को लेकर देश में खूब वबाल मचा था। गाने में दीपिका के डांस मूव्स को लेकर भी कई लोगों ने आपत्ति जताई थी। इसे लेकर सोशल मीडिया पर कलाकारों ने अपनी-अपनी राय भी रखी थी।

शाहरुख खान का जवाब
'पठान' फिल्म के विवाद पर शाहरुख खान ने सीधे तौर पर तो कोई रिएक्शन नहीं दिया लेकिन जब किंग खान कोलकाता फिल्म फेस्टिवल पहुंचे तो खुद को रोक नहीं पाए। शाहरुख ने कहा कि 'दुनिया नॉर्मल हो गई है, हम सब खुश हैं। और मैं सबसे ज्यादा खुश हूं। ये बात बताने में मुझे बिल्कुल भी आपत्ति नहीं हैं कि दुनिया कुछ भी कर ले, मैं आप और जितने भी पॉजिविट लोग हैं सबके सभी जिंदा हैं।'

फैंस का 'पठान' के लिए क्रेज
भारत ही नहीं दुनिया भर में 'पठान' की एडवांस बुकिंग शानदार रही हैं। इसे देखकर लोग ऐसे कयास लगा रहें हैं कि यह फिल्म शाहरुख की बाकी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं। 'पठान' ने रिलीज हुई बाकी फिल्मों की एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

कई सिनेमाघरों की खुली किस्मत
'पठान' आज यानी 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ऐसे में कई सिनेमाघरों की किस्मत कोरोना के बाद से बदलने जा रही है। ये हॉल कोविड के बाद से बंद पड़े थे। वहीं पठान को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखने को मिला है जिसके कारण इन सिनेमाघरों को दोबारा खोला जा रहा है।

 

 

शाहरुख रहे फैंस के करीब
पठान फिल्म का स्टारकास्ट शुरू से ही मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। इस फिल्म को लेकर मेकर्स ने किसी तरह की प्रमोशन भी नहीं की है। ऐसे में शाहरुख खान सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस रूबरू होते रहे हैं। किंग खान ट्विटर पर #AsKSRK सेशन के जरिए फैंस के साथ  जुड़े रहे हैं।

कैसी है पठान
सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी 'पठान'  एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है जिसमें दीपिका , जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया और और आशुतोष राणा मुख्य भूमिका में हैं।      


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Varsha Yadav


Recommended News

Related News