शाहरुख Vs सलमान: किंग खान से काफी पीछे है दबंग खान

11/15/2015 2:54:10 PM

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। जहां बात शाहरुख खान और सलमान खान के रिश्ते की आती है तो वहां खुद-ब-खुद चर्चा का विषय बन जाता है। फिल्म की बात की जाए तो यह दोनों तीन फिल्मों (करण अर्जुन, हम तुम्हारे हैं सनम और कुछ कुछ होता है) में एक-साथ देखे जा चुके हैं। 

 

शाहरुख खान

जन्म- 2 नवंबर, 1965

परिवार-गौरी खान (पत्नी)

संपत्ति-4000 करोड़ रुपए

 

सलमान खान

जन्म- 27 दिसंबर, 1965

परिवार-सिंगल 

संपत्ति-1320 करोड़ रुपए

शाहरुख खान: इसी साल अपने एक इंटरव्यू में शाहरुख़ ने कहा, "मैं ये नहीं कहता कि मैं दूसरे लोगों से अधिक टैलेंटेड हूं, लेकिन यह जरूर है कि अब मैं वहां पहुंच गया हूं, जहां कुछ लोग ही पहुंच पाते हैं।" शाहरुख की लोकप्रियता कैनेडा, मलेशिया, यूएई, ब्रिटेन और अमेरिका में भी है। उनके टि्वटर पर 1.60 करोड़ से अधिक फैन हैं। सोशल मीडिया पर सलमान से ज्यादा एक्टिव तथा चर्चा में बने रहते हैं। शाहरुख का जन्म बॉलीवुड परिवार में नहीं हुआ। शाहरुख खान मानते हैं कि उनकी वैल्यू दुनिया में एक बॉलीवुड सुपरस्टार की है जिसे मेंटेन करके वे कुछ भी कर सकते हैं। srk 5 सालों में 15 फिल्में बनाना चाहते हैं। वह किसी युवा एक्टर के जैसे उत्साह के साथ काम करते। शाहरुख अपने परिवार के प्रति समर्पित, धन के प्रति सतर्क और अालोचकों के प्रति सख्त हैं। शाहरुख के पास करीब 60 करोड़ डॉलर की संपत्ति है। शाहरुख़ की पत्नी का भी इंटीरियर डिजाइनिंग का बिजनेस है।

सलमान खान: अपने इंटरव्यू में सलमान ने कहा, "मेरी लोकप्रियता पिछले पांच सालों में बढ़ी है। इसे पाने में बीस साल का लंबा वक्त लगा है। स्टारडम फैन्स से ही मिलती है।" सलमान एक्ट्रैस और नए लोगों को मौका देने में विश्वास रखते है। एक तरफ सलमान को आरोपी के रूप में तो दूसरे में चैरिटी के के रूप में एक नेक दिल इंसान की तरह देखा गया है। टि्वटर पर सलमान के 1.46 करोड़ फॉलोअर्स हैं। सलमान का युवा वर्ग सबसे बड़ा प्रशंसक है। सलमान का जन्म बॉलीवुड परिवार में हुआ।शाहरुख की तुलना अगर सलमान से की जाए तो वह उनसे ज्याद नरम स्वभाव और बेहतर सेंस ऑफ ह्यूमर वाले इंसान के तौर पर जाने जाते हैं। सलमान संपत्ति के मामले में शाहरुख खान से काफी पीछे हैं। उनके आर्थिक मसले आज भी उनके पिता सलीम खान देखते हैं। 2014 में उनकी कुल संपत्ति 20 करोड़ डॉलर थी। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News