PICS: रॉयल कपल से मिलकर ये बोली माधुरी दीक्षित, स्टाइलिश लुक में दिखे सेलेब्स

4/11/2016 3:08:53 PM

मुंबई: भारत और भूटान यात्रा पर निकले ब्रिटेन का रॉयल कपल युवराज प्रिंस विलियम और केट मिडलटन ने रविवार को बॉलीवुड सितारों समेत कई बड़ी हस्तियों के साथ रॉयल डिनर किया। इस रॉयल डिनर में शाहरुख खान के अलावा फिल्मी जगत से करन जौहर, अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट, जैकलीन फर्नांडीज, फरहान अख्तर, अदिति राव हैदरी, परिणीति चोपड़ा और सोनम कपूर,अनिल कपूर, ऋषि कपूर, माधुरी दीक्षित जैसे स्टार नजर आए।
 

शिल्पा शेट्टी ने भी पार्टी में जाने से पहले फोटो ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। नॉवलिस्ट शोभा डे भी डिनर वेन्यू पर पहुंचीं। क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर अपनी वाइफ के साथ तो आरबीआई के गवर्नर रघुराम राजन अपनी पत्नी के साथ डिनर में नजर आए। शाहरुख खान रॉयल कपल का सभी से इंटरड्यूस करवा रहे थे। विलियम और केट मिडलटन से मिलने के बाद माधुरी दीक्षित ने कहा कि वे दोनों बहुत अच्छे लग रहे थे और उनसे मिल कर भी बहुत अच्छा लगा।
 

माधुरी अपने पति नेने के साथ डिनर में पहुंची थीं। रॉयल कपल के लिए शाही अंदाज में देसी डिशेज बनाए गए थे। शाही कोरमा से लेकर शरीफा कुल्फी तक सभी कुछ मेन्यू में था। दाल लंगरवली, पनीर शाही कोरमा, फ्रेश मिंट रायता, दही, पापड़, लखनऊ वेज बिरयानी भी डिशेज में थी। नॉनवेज में आजवानी मछली और शाही मुर्ग का सोयता भी था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News