Omg! सोनाक्षी की चाहत रणवीर बने उनके पिता

9/22/2016 4:31:53 PM

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि यदि उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा के जीवन पर फिल्म बनाई जाती है तो रणवीर सिंह उनके पिता के किरदार के लिए उपयुक्त अभिनेता हैं।  सोनाक्षी ने रणवीर के साथ फिल्म ‘लुटेरा’ में काम किया है। 

शत्रुघ्न ने पूर्व में कहा था कि यदि उनकी बायोपिक बनती है तो वह अपने किरदार में वह रणवीर को देखना चाहेंगे और सोनाक्षी भी इससे सहमत हैं। सोनाक्षी ने कहा कि इस समय यदि कोई मेरे पिता की ऊर्जा और व्यक्तित्व से मेल खाता है तो वह रणवीर हैं। वह उनका किरदार निभाने के लिए उपयुक्त हैं। उनके किरदार में रणवीर को देखना दिलचस्प होगा क्योंकि मैं ‘लुटेरा’ के अभिनेता के साथ काम कर चुकी हूं और इस बार उन्होंने यह साबित कर दिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News