राज कपूर का किरदार निभाएंगे रणबीर कपूर
7/28/2016 5:07:02 PM
मुंबई: बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर सिल्वर स्क्रीन पर अपने दादा शोमैन राज कपूर का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।
बॉलीवुड में चर्चा है कि रणधीर कपूर और ऋषि कपूर अपने पिता बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज कपूर पर बायोपिक बनाने जा रहे हैं। चर्चा है रणबीर कपूर इस फिल्म में अपने दादा राज कपूर का रोल निभाएंगे।
कहा जा रहा है कि यह बायोपिक कपूर खानदान का ड्रीम प्रोजेक्ट है। बहुत दिनों से रणधीर कपूर और ऋषि कपूर यह फिल्म बनाना चाहते हैं। दोनों भाई राज कपूर के रोल के लिए किसी एक्टर को फाइनल नहीं कर पा रहे थे, बाद में उन्हें रणबीर कपूर ही इस रोल के लिए सही लगे। उनके मुताबिक रणबीर अपने परिवार को अच्छी तरह से जानते हैं इसलिए इस रोल के साथ वह ही न्याय कर पाएंगे। रणबीर कपूर, राज कपूर के बहुत बड़े फैन रहे हैं। उन्हें अक्सर राज कपूर के गानों पर डांस करते हुए भी देखा गया है।यह फिल्म आरके फिल्मस प्रोड्यूस करेगा। फिल्म के बारे में अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गयी है।