Omg! एक नए विवाद में फंसी प्रियंका चोपड़ा, जानिए वजह!

8/28/2016 1:47:51 PM

नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन गुजरात के टूरिज्म को प्रमोट करने में जुटे हुए हैं। आमिर खान 'अतिथि देवो भव:' अभियान के एंबेसडर थे। लेकिन अब   बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा असम राज्य के 'ओसम असम' अभियान का चेहरा बनाया गया है।

 

खबरों के मुताबिक, प्रियंका इस अभियान का हिस्सा लेने के लिए प्रतिदिन डेढ़ करोड़ रुपये ले रही हैं। 10 दिन के प्रमोशन के लिए प्रियंका को 15 करोड़ रुपए देने की बात सामने आ रही है और इसी बात को लेकर विवाद खड़ा हो रहा है, क्योंकि दूसरे स्टार ऐसे अभियानों का हिस्सा बनने के लिए कोई फीस नहीं लेते हैं।

 

आपको बता दें कि असम के हालात भी इस समय कुछ ठीक नहीं हैं। राज्य बाढ़ की चपेट में है। आर्थिक रूप से भी राज्य काफी परेशानियों का सामना कर रहा है। ऐसे में प्रियंका को मिलने वाली रकम पर सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों का यह भी कहना है कि बॉलीवुड सेलेब्रिटी आखिर क्यों फ्री में राज्य सरकारों के लिए प्रमोशन करें? हालांकि प्रियंका ने इस बारे अभी कुछ नहीं कहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News