लोग भूल जाते हैं कि सेलीब्रिटी भी आम इंसान हैं: जैकलीन

8/29/2016 9:52:29 AM

मुंबई: प्रसिद्ध लोगों की जिंदगी में तांकझांक आम बात है लेकिन अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का कहना है कि चीजें कई बार मूखर्तापूर्ण हो जाती है क्योंकि लोग कई बार भूल जाते हैं कि सेलीब्रिटी भी आम इंसान होते हैं।  

31 साल की अभिनेत्री ने कहा कि सितारों से हमेशा एकदम कायदे में होने की उम्मीद की जाती है जो कि ज्यादती है क्योंकि उनके साथ भी सबकुछ सामान्य नहीं होता।  जैकलीन ने कहा, ‘‘एक सेलिब्रिटी के तौर पर आपसे बहुत कुछ उम्मीद की जाती है। यह थोड़ा मूखर्तापूर्ण भी हो सकता है। लोग कई बार भूल जाते हैं कि हम भी आम इंसान हैं। दूसरे लोगों की तरह हीं हमारे साथ ही उलटा पुलटा हो सकता है लेकिन चीजें एेसे पेश की जाती हैं कि आप इसे अलग तरीके से देखते हैं।’’ 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News