परिणीति ‘दबंग 3’ में आ सकती है नजर

7/20/2016 5:17:06 PM

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा सिल्वर स्क्रीन पर अभिनेता सलमान खान के साथ रोमांस करती नजर आ सकती है।  

बॉलीवुड फिल्मकार अरबाज खान सुपरहिट सीरिज ‘दबंग’ का तीसरा भाग बनाने की तैयारी कर रहे है। कहानी में थोड़ा फेरबदल है इसलिए सोनाक्षी सिन्हा की जगह फिल्म में नहीं बनती है। सोनाक्षी के साथ सलमान परिवार के संबंध  अब ठीक नहीं है। सोनाक्षी की जगह नई हीरोइन की तलाश की जा रही है और कहा जा रहा है कि परिणीति को फाइनल कर लिया गया है।  परिणीति के नाम पर‘सुल्तान’के लिए भी विचार किया गया था, लेकिन सलमान राजी नहीं हुए। बाद में अनुष्का शर्मा को ले लिया गया। अब सलमान और परिणीति के बीच सब ठीक है और सलमान को भी परिणीति के नाम पर आपत्ति नहीं है। सलमान अब नई हीरोइनों के साथ काम करना चाहते हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News