एक्टिंग में आजमाई किस्मत, लेकिन नही मिली सक्सेस इन सिंगर्स को

5/18/2016 1:30:49 PM

मुंबई: सिंगर अली जफर सिंगर होने के साथ एक्टर भी है। उन्होंने कई पाकिस्तानी सीरियलों के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी अभिनय किया है। सिंगर के रुप में वह जितने फेमस हुए, उतने वह एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में नही मिली। अली ने फिल्म ''सुर'' और ''कांटे'' में काम किया, लेकिन एक्टिंग में अपना करियर नही बना पाए। उनके गाए गाने सुपरहिट रहे है।

अली के अलावा बॉलीवुड में एेसे सिंगर्स है जिन्होंने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया, लेकिन खास पहचान नहीं बना पाए। जानते हैं इनके बारे में हिमेश रेशमिया, सोनू निगम, यो यो हनी सिंह सहित कई सिंगर्स हैं, ...

पंजाबी फेमस सिंगर यो यो हनी सिंह ने बॉलीवुड के अलावा पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। हाल ही में  यो यो की पंजाबी फिल्म ''जोरावर'' रिलीज हुई है लेकिन यह फिल्म कुछ खास कमाल नही कर पाई।

इसी तरह सिंगर मीका सिंह के गाने जितने सुपरहिट रहे है, उतना वह एक्टिंग में हिट नही हो पाए।  मीका ने 2011 में फिल्म ''लूट'' में अभिनय किया था। इसके अलावा, वे पंजाबी फिल्मों में काम कर चुके है।

सिंगिंग में हिट होने के बाद सोनू निगम ने भी एक्टिंग में किस्मत आजमाई। उन्होंने 2002 में फिल्म ''जानी दुश्मन'' से एक्टिंग डेब्यू किया था। एक्टिंग में वह सफलता हासिल नही कर पाए।

आदित्य नारायण जितने सिंगिंग में ही हिट रहे। उन्होंने फिल्म ''शापित'' में अभिनय किया था। इसके बाद वह किसी भी फिल्म में नजर नही आए।

2007 में फिल्म ''आपका सुरूर'' से हिमेश रेशमिया ने एक्टिंग डेब्यू किया था। ये फिल्म सुपरफ्लॉप रही। इसके बाद ''कर्ज'', हिमेश ''रेडियो'', ''खिलाड़ी 786'', ''एक्सपोज'' सहित अन्य फिल्मों में भी काम किया। वह सफल नही हो पाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News