सलमान से लेकर सैफ को हुआ इतनी बार प्यार

10/5/2015 4:34:52 PM

मुंबई: बॉलीवुड की दुनिया भी बेहद रंगीन होती है। पल में जहां रिश्ते बनते है वहीं बिगड़ने में समय भी नहीं लगता। बॉलीवुड में स्टार्स के प्यार की बात की जाए तो शायद हमें बेहद समय लग जाएगा लेकिन आज हम कुछ नामी चेहरों के प्यार के बारे में बताने जा रहे हैं। जी हां, बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान और ऐश्वर्या राय के इश्क के चर्चे आम थे बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया और ऐश ने अभिषेक बचच्न से शादी कर ली।

अमृता से शादी के बाद सैफ अली खान का रोजा के साथ अफेयर हुआ था। लेकिन बाद में दोनों का ब्रकअप हो गया जिसके बाद सैफ अली खान की बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर से शादी हो गई। 

सलमान खान का नाम कैटरीना कैफ से भी जुड़ चूका है लेकिन फिलहाल कैटरीना रणबीर कपूर के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में हैं। सलमान खान और संगीता बिजलानी के अफेयर को कौन नहीं जानता।

हाल ही में कैटरीना के साथ  मुंबई में फ्लैट लेकर लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे अभिनेता रणबीर कपूर का नाम शादी से पहले इमरान खान की पत्नी अवंतिका के साथ जुड़ चुका है। सैफ से शादी से पहले बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और करीना कपूर का अफेयर भी काफी चर्चा में रह चूका है। 

मीरा राजपूत से शादी से पहले शाहिद कपूर और विद्या बालन के अफेयर के भी काफी चर्चे थे। लेकिन बाद में विद्या बालन ने सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी कर ली। शाहिद कपूर का नाम प्रियंका चोपड़ा के साथ भी जुड़ चूका है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News