पहले गाने से बनाया सबको दीवाना, बॉलीवुड ने की जमकर तारीफ

6/25/2016 10:23:51 AM

मुंबई: सुपरस्टार शाहरूख खान ‘कभी हां कभी ना’ की अपनी सह-कलाकार सुचित्रा कृष्णमूर्ति और फिल्म निर्माता शेखर कपूर की बेटी कावेरी के पहले गाने से काफी प्रभावित हुए हैं। कावेरी ने अपना पहला एकल गाना ‘डिड यू नो’ जारी किया। 

‘फैन’ स्टार ने ट्विटर पर सुचित्रा को लिखा, ‘‘हमारे बच्चे कैसे बड़े हो गये। आप ने मेरे साथ अपने कैरियर की शुरूआत की थी, है ना? यह विशेष है। उसे आशीर्वाद।’’  शाहरूख ने इसके बाद शेखर को लिखा, ‘‘कितने भाग्यशाली पिता हैं। माशाल्लाह वह बहुत खूबसूरत है।’’  अभिनेता ऋतिक रोशन और अभिषेक बच्चन के अलावा गायक शान और सोनू निगम ने भी कावेरी की प्रशंसा की। 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News