''हेट स्टोरी 3'' के लिए सेंसरबोर्ड से शरमन जोशी खुश

11/30/2015 11:22:24 AM

मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता शरमन जोशी अपनी आने वाली फिल्म हेट स्टोरी 3 के लिए सेंसरबोर्ड से काफी खुश हैं। शरमन जोशी ने कहा है कि फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया जाना सही है। शरमन ने कहा,"फिल्म ‘हेट स्टोरी 3’ की सेंसरशिप की जा चुकी है। फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट मिला है और फिल्म के कामुक पक्ष को भी बरकरार रखा गया है। 

हम सेंसरबोर्ड से खुश हैं और दर्शक फिल्म से खुश होंगे। शरमन जोशी ने कहा जल्दी कीजिए और फिल्म के लिए कोने की सीटें आरक्षित कीजिए, आप इसका ज्यादा मजा ले पाएंगे। उल्लेखनीय है कि फिल्म में जरीन खान, डेजी शाह और करण ग्रोवर सिंह भी हैं। यह फिल्म 04 दिसंबर को प्रदर्शित होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News