तो इस दिन टीवी स्टार दिव्यांका, विवेक बंधेंगे शादी के बंधन में
5/24/2016 4:26:26 AM
मुंबई: अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और ‘ये है मोहब्बतें’ धारावाहिक के उनके सहकलाकार विवेक दहिया आठ जुलाई को भोपाल में शादी करेंगे।
दोनों इस लोकप्रिय टीवी धारावाहिक के सेट पर मिले थे और कुछ महीने पहले उनकी सगाई हुई थी। दिव्यांका और विवेक दोनों की उम्र 31 साल है। उनका विवाह समारोह चार दिन का होगा। विवेक ने एक बयान में कहा, ‘‘बारात संगीत के लिए सात जुलाई को भोपाल पहुंचेगी और आठ जुलाई को शादी होगी। इसके बाद हम चंडीगढ़ जाएंगे जहां दस जुलाई को रिसेप्शन होगी।’’ दोनों मुंबई में भी रिसेप्शन के आयोजन की योजना बना रहे हैं।