दीपिका के हॉलीवुड डेब्यू से रणवीर खुश

12/19/2015 3:26:28 PM

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण के हॉलीवुड में डेब्यू करने की चर्चा को लेकर बेहद खुश हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि दीपिका हॉलीवुड फिल्म में काम करने जा रही है ।हालांकि दीपिका की तरफ से अभी इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन रणवीर दीपिका के हॉलीवुड में काम करने की बात को लेकर बेहद खुश हैं।  

रणवीर ने कहा कि वह बहुत खुश हैं। उन्हें दीपिका पर फक्र है। रणवीर ने कहा बहुत सी चीजों की पुष्टि नहीं की जाती।   हाल ही में रणवीर ने दीपिका को हॉलीवुड करियर पर ध्यान देने की सलाह दी थी। दीपिका ने बात में कहा था कि अब वह हॉलीवुड फिल्में करने को तैयार हैं और यदि मौका मिला तो वह जरूर वहां की फिल्मों में काम करना चाहेंगी।  रणवीर दीपिका के लिए जहां खुश हैं, वहीं उनका हॉलीवुड फिल्मों में काम करने का अभी कोई इरादा नहीं है।उन्होंने कहा, ‘‘ अभी मैं अपने बॉलीवुड करियर पर ही ध्यान देना चाहता हूं। हिंदी फिल्मों में काम करना मेरा सपना था और करियर में इतनी जल्दी मुझे बाजीराव जैसा किरदार करने को मिला। इससे अ‘छा और क्या हो सकता है। इसलिए मैं अभी केवल हिंदी फिल्में ही करना चाहता हूं। मैं क्षेत्रीय या पश्चिमी सिनेमा के बारे में सोच भी नहीं रहा।’’ 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News