Pics: अपनी बॉडी के लिए लड़कियों में फेमस हैं बॉलीवुड के ये स्टार्स, इनकी बॉडी है जरा हट के...!
9/14/2016 1:07:52 PM
मुंबई: बाॅलीवुड के अभिनेता किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारे में बताएंगे जो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ डैशिंग बॉडी से भी लोगों को अपना फैन बना चुके हैं।
बाॅलीवुड में भाई जान के नाम से मशहूर सलमान खान को उनके फैंस उनकी बाॅडी के लिए बहुत ज्यादा पंसद करते हैं। वह खास मौकों पर अपनी शर्ट उतार कर अपनी बॉ़डी दिखाना नहीं भूलते हैं।
जॉन अब्राहम का डैशिंग लुक उनकी बॉडी के बिना अधूरा हैं। वह अपनी डैशिंग बॉडी के लिए लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर हैं।
ऋतिक रोशन अपनी बॉडी के लिए बॉलीवुड में काफी चर्चा में बने रहते है। वह अपनी बॉडी को टोन रखने के लिए अच्छा खासा पसीना बहाते हैं।
रणवीर सिंह की फेमस होने के पीछे उनकी बॉडी ने सबसे बड़ा रोल निभाया है।
टाइगर अपनी बॉडी के लिए लड़कियों में बहुत फेमस है। फिल्म हीरोपंती के बाद से ही टाइगर आैर उनकी बॉडी काफी पॉपुलर हो गई है।
फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में मिल्खा सिंह के रोल कर चुके एक्टर फरहान अख्तर की बॉडी बेमिसाल है।
अर्जुन रामपाल अपनी बॉडी के कारण कुछ दिनों से सोशल मीडिया में बहुत सुर्खियों में बने हुए हैं।
अपनी सैक्सी लुक के लिए जाने जाते वरुन धवन की बॉडी भी दर्शकों को खूब पसंद आती है।