SEE PICS: खूबसूरत दिखने के लिए किसी ने करवाई नाक तो किसी ने लिप्स की सर्जरी

8/23/2016 1:09:59 PM

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रैस करिश्मा कपूर ने हाल ही में इंस्टा पर एक तस्वीर पोस्ट की है। यह तस्वीर करिश्मा की छोटी बहन करीना कपूर उर्फ बेबो की है। यह तस्वीर उस समय की है जब करीना महज 17 साल की थीं और काफी मोटी नजर आती थी। बाद में करीना ने सर्जरी के जरिए अपनी फैटी लुक को ग्लैमरस लुक में चेंज किया।  आपको बता दें कि करीना ने अपने फीचर्स को और ज्यादा निखारने के लिए नाक की सर्जरी करा चुकी हैं। करीना को देखकर लगता है कि उन्होंने सही फैसला लिया था।

बॉलीवुड में ऐसी बहुत सी एक्ट्रेसेस है जिन्होंने अपनी लुक को चेंज करने के लिए सर्जरी का सहारा लिया। आपको बता रहे हैं बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारे में... 

करिश्मा कपूर

17 साल की उम्र में फिल्म ‘प्रेम कैदी’ से करियर शुरू करने वाली करिश्मा का लुक तब बिल्कुल सामान्य था। कहा जाता है कि फिल्म ‘राजा हिन्दुस्तानी’ के पहले करिश्मा ने फेस लिफ्ट और नोज सर्जरी करवाई थी।

अनुष्का शर्मा

टी.वी. शो 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में जब अनुष्का आईं तो उनके होठों को लेकर सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर जमकर चर्चा शुरू हुई। उससे परेशान होकर उन्होंने ट्विटर में अपनी सफ़ाई देते हुए लिखा, “मैंने कोई सर्जरी नहीं करवाई है और मेरे होठों के बदले रूप की वजह मेकअप है।” हालांकि, अनुष्का के बदले हुए अवतार को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने कोई ना कोई सर्जरी का सहारा जरूर लिया  है।

ऐश्वर्या राय

1994 में विश्व सुंदरी का खिताब जीतने के बावजूद ऐश ने लिप सर्जरी करवाई है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया कि ऐश ने चिक्स इम्प्लांटेशन और जॉ लाइन सर्जरी भी करवाई है।

कंगना रनौत

कहा जाता है कि साल 2011 में कंगना ने नोज और फेस लिफ्ट सर्जरी करवाई थी। हालांकि, बाकी अभिनेत्रियों की तरह ही उन्होंने ने भी कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया। लेकिन कंगना की नाक, होंठ और माथे को देखकर अंतर साफ समझ में आता है।

काजोल

कुछ दिनों पहले काजोल भी अपने गोरे लुक को लेकर चर्चा में थीं। एक इवेंट पर पहुंचीं काजोल के लुक को देखकर कहा गया कि उन्होंने भी स्किन लाइटनिंग ट्रीटमेंट लिया है। कहा गया कि काजोल फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन करती हैं और इसीलिए उन्होंने ये ट्रीटमेंट लिया है। 

प्रियंका चोपड़ा 

साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली ब्यूटी क्वीन और एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा ने भी और ज्यादा खूबसूरती के लिए सर्जरी का सहारा लिया। उन्होंने नोज सर्जरी करवाई है। उनकी पुरानी और अब की तस्वीरों को देखकर उनके लुक में आया बदलाव साफ नजर आता है। 

रेखा

भानुरेखा गनेशण (रेखा) अपने शुरुआती दिनों में सांवली और मोटी हुआ करती थीं।  कहा जाता है कि इसके लिए उन्होंने स्किन लाइटनिंग ट्रीटमेंट लिया था।

हेमा मालिनी 

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के लिए कहा जाता है कि गोरी त्वचा पाने के लिए उन्होंने स्किन ट्रीटमेंट लिया है और बाद के सालों में उन्होंने फेस लिफ्ट सर्जरी तक करवाई है।

शिल्पा शेट्टी

बाॅलीवुड एक्ट्रैस शिल्पा शेट्टी का नाम भी इस लिस्ट में आता है। सालों पहले वह नाक और लिप्स की कॉस्मेटिक सर्जरी कराने को लेकर सुर्खियों में थीं। करियर के शुरुआती दिनों से अब तक शिल्पा के लुक में जबरदस्त बदलाव आया है। इसके लिए उन्होंने कई बार सर्जरी का सहारा लिया है। 

श्रुति हासन

साउथ की स्टार श्रुति की साल 2011 में खबर सुर्खियों में थी कि उन्होंने नोज सर्जरी करवाई है।

श्रीदेवी

बॉलीवुड की हवा-हवाई श्रीदेवी ने नोज सर्जरी करवाई है और ब्रेस्ट इम्प्लांटेशन भी करवाया है। 

गौहर खान

बिग बॉस फेम एक्ट्रैस गौहर खान ने भी लिप सर्जरी करवाई थी, लेकिन वह इससे बिल्‍कुल भी खुश नहीं थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News