85 किलो वजन घटाकर Fat To Fit हुईं भूमि-परिणीति, लेटेस्ट तस्वीरों में यूं फ्लाॅन्ट की हाॅट लेग्स

10/8/2019 12:29:23 PM

मुंबई: बाॅलीवुड में ऐसी  कई एक्ट्रेसेस हैं जो इंडस्ट्री में आने से पहले काफी मोटी हुआ करती थीं, लेकिन आज उनका नाम हॉट एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं।  अपने फिगर को फैट से फिट बनाने के लिए इन हसीनाओं ने कड़ी मेहनत की है और आज इसका नतीजा आपके सामने हैं। इंडस्ट्री में आने के बाद इन हसीनाओं ने न केवल अपने वेट को कम किया बल्कि इनकी एक्टिंग और फैशन के भी सब दीवाने हैं। 

PunjabKesari,bhumi pednekar images, bhumi pednekar photos, bhumi pednekar pictures,parineeti chopra image, parineeti chopraphoto, parineeti chopra picture

इस लिस्ट में वैसे तो  सारा अली खान से लेकर आलिया भट्ट, सोनम कपूर समेत कई हसीनाएं शामिल हैं। लेकिन आज हम आपको सिर्फ परिणीति चोपड़ा और भूमि पेडनेकर के बारे में बताने जा रहे हैं। इन दोनों हसीनाओं को बीती शाम मुंबई में अलग-अलग जगहों पर देखा गया। आइए डालते हैं परिणीति और भूमि के लुक पर एक नजर....

PunjabKesari,bhumi pednekar images, bhumi pednekar photos, bhumi pednekar pictures,parineeti chopra image, parineeti chopraphoto, parineeti chopra picture

भूमि पेडनेकर

फिल्म 'दम लगाके हईशा' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली भूमि पेडनेकर बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपने गजब लुक के लिए जानी जाती हैं। अपनी पहली फिल्म में भूमि का वजन करीब 85 किलो था। जिसके बाद उन्होंने ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन किया कि हर कोई देखकर हैरान रह गया।

PunjabKesari,bhumi pednekar images, bhumi pednekar photos, bhumi pednekar pictures,parineeti chopra image, parineeti chopraphoto, parineeti chopra picture

उन्होंने वजन घटाने के साथ-साथ स्लिम फिगर मेंटेन किया है। इन दिनों वह अपने परफेक्ट फिगर से सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। बीती शाम भूमि को जुहू में देखा गया। इस दौरान व्हाइट शर्ट और डेनिम शाॅर्ट्स में स्टाइलिश दिखीं। इन तस्वीरों में वह अपनी हाॅट लेग्स फ्लाॅन्ट कर रही हैं। न्यूड मेकअप, ओपन हेयर्स और ब्लैक शेड्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

PunjabKesari,bhumi pednekar images, bhumi pednekar photos, bhumi pednekar pictures,parineeti chopra image, parineeti chopraphoto, parineeti chopra picture

इस दौरान उन्होंने ब्राउन कलर हैंड बैग कैरी किया था। लेटेस्ट तस्वीरों में भूमि की खूबसूरती देखते ही बन रही है। एक्ट्रेस के इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।भूमि वजन कम करने के साथ-साथ फिटनेस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। उनका फैट टू फिट लुक काफी काबिलेतारीफ है। 

PunjabKesari,bhumi pednekar images, bhumi pednekar photos, bhumi pednekar pictures,parineeti chopra image, parineeti chopraphoto, parineeti chopra picture

 

काम की बात करें तो भूमि जल्द ही फिल्म सांड की आंख में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू हैं। यह फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इसके अलावा वह पति,पत्नी और वो, भूत पार्ट वन:द हाॅन्टेड शिप और बाला में नजर आएंगी। 

PunjabKesari,bhumi pednekar images, bhumi pednekar photos, bhumi pednekar pictures,parineeti chopra image, parineeti chopraphoto, parineeti chopra picture

परिणीति चोपड़ा

वहीं एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की बात करें तो वह इंडस्ट्री में आने से पहले बहुत सिंपल और काफी मोटी हुआ करती थीं। इंडस्ट्री में एंट्री पाने के लिए उन्होंने न सिर्फ अपना वजन कम किया, बल्कि इसे मेंटेंन भी किया है। कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनका वजन 86 किलो था और उन्होंने खुद को फिट रखने के लिए करीब 28 किलो वजन कम किया था।

PunjabKesari,bhumi pednekar images, bhumi pednekar photos, bhumi pednekar pictures,parineeti chopra image, parineeti chopraphoto, parineeti chopra picture

वहीं फिट होने के बाद परिणीति स्टाइलिश ड्रेसिंग सेंस को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। हर इवेंट में उनका स्वैग देखते ही बनता है। सोमवार शाम इस एक्ट्रेस को खार में ओल्ड धर्मा ऑफिस के बाहर देखा गया। इस दौरान परिणीति व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक डेनिम शाॅर्ट्स में बेहद स्टनिंग लुक में नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने ब्लैक जैकेट भी कैरी की थी, जिसे एक्ट्रेस ने हाथ में थामा था।

PunjabKesari,bhumi pednekar images, bhumi pednekar photos, bhumi pednekar pictures,parineeti chopra image, parineeti chopraphoto, parineeti chopra picture

स्टाइलिश ब्लैक शेड्स, मिनिमल मेकअप में वह काफी खूबसूरत दिखीं। ऑफिस के बाहर परिणीति ने मीडिया को कई पोज दिए।  इस लुक में वो इतनी कमाल लग रही थीं कि सभी उन्हें देखते ही रह गए। 

PunjabKesari,bhumi pednekar images, bhumi pednekar photos, bhumi pednekar pictures,parineeti chopra image, parineeti chopraphoto, parineeti chopra picture

काम की बात करें तो परिणीति ने हाल ही में फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन' की शूटिंग खत्म की है। फिल्म में उनके साथ अदिति राव हैदरी, कीर्ति कुल्हारी और अविनाश तिवारी जैसे स्टार्स। इसके अलावा परिणीति जल्द साइना नेहवाल की बॉयोपिक में नजर आने के लिए तैयार हैं। इन दोनों फिल्मों के अलावा वह 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा भी लीड रोल में हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News