RAKHI SPECIAL: मिलिए अपने फेवरट बॉलीवुड स्टार्स के भाई-बहनों से…

8/29/2015 11:46:18 AM

मुंबई : आज देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है। यह दिन भाई-बहन के प्यार का प्रतीक होता है। आम लोगों की तरह  बॉलीवुड सेलेब्स में भी इस त्योहार को सेलिब्रेट करते हैं। आइए बताते हैं आपको बॉलीवुड के पॉपुलर सेलेब्स के भाई-बहनों के बारे में। इनमें से कई पॉपुलर हैं तो कई बॉलीवुड की चकचोँद से काफी दूर हैं। 

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के चार भाई बहन हैं। अरबाज, सोहेल, अलवीरा और अर्पिता हैं। दोनों भाई सलमान की तरह ही बॉलीवुड में करियर बना रहे हैं। तीनों भाई अपनी बहनें अलवीरा और अर्पिता से बहुत प्यार करते हैं और अपनी जान छिड़कते हैं। 

ऐश्वर्या राय बच्चन के भाई का नाम आदित्य राय हैं। वह मर्चेंट नेवी में इंजीनियर हैं। साल 2009 में उन्होंने मिस इंडिया पेजेंट में फर्स्ट रनरअप रहीं श्रीमा राय से शादी की थी।

प्रियंका चोपड़ा के भाई का सिद्धार्थ चोपड़ा है। वह लाइमलाइट से दूर रहतें हैं। सिद्धार्थ फिल्मों से हटकर हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में करियर बना रहे हैं। उन्होंने स्विट्ज़रलैंड से बाकायदा शेफ की ट्रेनिंग ली है। 

अभिषेक बच्चन की बहन का नाम श्वेता नंदा है। उन्होंने रणबीर कपूर के बुआ के बेटे निखिल नंदा से शादी की थी। श्वेता फिल्मों से दूर हैं, लेकिन एक राइटर के तौर पर जानी जाती हैं। 

ऋतिक रौशन अपनी बहन सुनैना से बहुत प्यार करते हैं। सुनैना अपने पति से अलग हो चुकी हैं। उन्हें 5 साल से कैंसर था, लेकिन कीमोथेरेपी कराने के बाद अब वे ठीक हो चुकी हैं। सुनैना का नाम उन प्रेरणादायक कहानियों में गिना जाता है, जिन्होंने कैंसर के खिलाफ हार नहीं मानी। सुनैना ने फिल्म ‘काइट्स’ और ‘क्रेजी 4’ में बतौर को-प्रोड्यूसर काम किया है।

शाहरुख खान की बड़ी बहन शहनाज लालारुख है। शहनाज ने शाहरुख का अच्छे और बुरे वक्त में पूरा साथ दिया है। माता-पिता के निधन के बाद शहनाज डिप्रेशन में चली गई थीं, उस वक्त शाहरुख ने उनकी पूरी जिम्मेदारी ले ली थी। शाहरुख के उलट शहनाज को कैमरे के सामने आना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। वो किसी पार्टी में या पब्लिकली बहुत कम दिखाई देती हैं। 

 

अक्षय कुमार की बहन अलका की शादी बिल्डर सुरेंद्र भाटिया से हुई है। सुरेंद्र और अलका दोनों की ये दूसरी शादी है। साल 2011 में 57 साल के सुरेंद्र ने अपनी पहली पत्नी प्रीति को तलाक दे दिया था। हालांकि, अलका के पिता इस शादी के खिलाफ थे, लेकिन अक्की और ट्विंकल ने मामले को संभाल लिया।

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कई बार भाई के साथ पार्टी मनाते दिख जाती हैं। उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया है, लेकिन उनकी बॉलीवुड में कोई दिलचस्पी नहीं है। अंशुला और अर्जुन, बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना के बच्चे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी के दो जुड़वां भाई हैं, जिनके नाम लव और कुश हैं। पिता और बहन की तरह लव-कुश भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। लव सिन्हा ने साल फिल्म ‘सदियां’ (2010) में काम कर चुके हैं। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी हासिल नहीं कर सकी, इसके बाद भी उन्होंने अपनी फिल्म करियर पर अभी ब्रेक नहीं लगाया है। कुश ने इसी साल जनवरी में तरुणा अग्रवाल से शादी की है। कुश ने ‘दबंग’ की शूटिंग के दौरान अभिनव कश्यप को असिस्ट किया था। वह फेमस फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली को फिल्म ‘सांवरिया’ के दौरान असिस्ट कर चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News