कंगना भी हो चुकी है इस चीज की शिकार

8/28/2015 5:28:37 PM

मुंबई: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि जब वह संघर्ष कर रही थी तो लोगो ने उनके साथ काफी बुरा बर्ताव किया था। कंगना रनौत को फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए करीब एक दशक हो गया है। कंगना रनौत अब चोटी की अभिनेत्रियों में शुमार की जाती है। कंगना अब तक अपने संघर्ष के दिनों में हुए बुरे बर्ताव को भुला नहीं पाई है। 

कंगना रानौत ने कहा कि जब वह फिल्म इंडस्ट्री में संघर्ष कर रही थी तो लोगों ने उनके साथ काफी बुरा बर्ताव किया। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में जो उनके साथ बुरा सलूक हुआ, उसे वह कभी नहीं भुला पाएंगी। कंगना का कहना है कि वह दोहरे चरित्र वाले लोगों को बर्दाश्त नहीं सकती। जो लोग महिलाओं के साथ बुरा बर्ताव करते हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए। कंगना रनौत की फिल्म कट्टी-बट्टी प्रदर्शित होने वाली है जिसमें उनके साथ इमरान खान मुख्य भूमिका में हैं। 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News