अनुष्का के साथ अपना घर बसाएंगे विराट

8/28/2015 1:25:10 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर बॉयफ्रेंड विराट कोहली घर बसाने की तैयारी कर रहे हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पिछले दिनों विराट ने नया घर खरीदा है और अब वो नए घर के लिए शॉपिंग कर रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो किचन के लिए बरतन खरीदते नजर आ रहे हैं। इस सेल्फी के साथ उन्होंने लिखा, ''नए घर के लिए क्रॉकरी शॉपिंग। कोलंबो में बहुत प्यारी चीजें हैं।''

कुछ समय पहले विराट ने अनुष्का को अपनी फैमिली से भी मिलवाया था। उस वक्त अटकलें लगाई जा रही थी कि दोनों शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ। लेकिन लगता है कि अब दोनों जल्द ही घर बसा लेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News