देखें ऋतिक-सोनम के ''धीरे-धीरे'' की पहली झलक

8/28/2015 10:03:23 AM

मुंबई: सोनम कपूर ने गाने ''धीरे-धीरे'' की पहली झलक ट्विटर पर शेयर की। सोनम ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ''क्या आप धीरे-धीरे के लिए बहुत उत्साहित है? बस थोड़ा इंतजार और...।'' 

यह गाना गुलशन कुमार को ट्रिब्यूट किया है। ये गाना पहले 17 अगस्त को रिलीज होना था, लेकिन अब यह 31 अगस्त को दर्शकों से रूबरू होगा।  धीरे-धीरे गाने को मशहूर गायक कुमार सानू ने अपनी आवाज दी थी। इसके नए वर्जन को भारतीय रैपर यो यो हनी सिंह ने गाया है।ऋतिक-सोनम की जोड़ी आज तक बड़े पर्दे पर साथ नजर नहीं आई है। ऐसे में दोनों के फैंस उन्हें एक साथ देखने को बेकरार हैं। उल्लेखनीय है कि गुलशन कुमार टी सीरीज म्यूजिक कंपनी के संस्थापक हैं और वर्ष 1997 में 41 साल की उम्र में उनकी हत्या हो गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News