जब गहरी नींद में डूबे शाहिद और आलिया

8/4/2015 3:51:57 PM

मुंबईः शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी पहली बार फिल्म ''शानदार'' के जरिए बड़े पर्दे पर नजर आएगी।इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी हो गया है।

फिल्म के इस पहले लुक में शाहिद और आलिया बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं। बता देें कि फिल्म के इस लुक को शाहिद कपूर, आलिया भट्ट और धर्मा प्रोडक्शंस ने ट्विटर पर शेयर किया है।

फिल्म के फर्स्ट लुक में आलिया भट्ट और शाहिद को एक बेंच पर नींद में लेटे नजर आ रहे हैं। इस लुक के साथ यह भी लिखा गया है and they wake up tomorrow यानी दोनों कल जागेंगे। 

फिल्म  में आलिया भट्ट, शाहिद कपूर के अलावा पंकज कपूर और संजय कपूर भी नजर आएंगे। डेस्टीनेशन वेडिंग पर बनी फिल्म ''शानदार'' सबसे महंगी फिल्मों में शुमार है।इस फिल्म से शाहिद कपूर की बहन सनाह कपूर भी बाॅलीवुड में डेब्यू करेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News