शिवाय पौराणिक नही आधुनिक फिल्म : अजय देवगन

8/3/2015 5:00:42 PM

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने कहा है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘शिवाय’ पौराणिक नहीं बल्कि आधुनिक फिल्म होगी। अजय देवगन की फिल्म ''दृश्यम'' अभी हाल ही में प्रदर्शित हुई है। अजय देवगन अब फिल्म ‘शिवाय’ में काम करने जा रहे है। अजय इस फिल्म का निर्देशन भी करेंगे। अजय देवगन ने कहा कि शिवाय भगवान शिव की कमियों और वह कैसे उन्हें मजबूती में बदलते हैं, इसके इर्द गिर्द घूमती है।

अजय देवगन ने कहा फिल्म महाकाव्य नहीं है बल्कि आधुनिक कहानी है। अजय ने कहा ‘भक्त के तौर पर, मुझे शिव की खूबियां पसंद हैं। मेरी फिल्म पौराणिक नहीं है। शिव सिर्फ एक भगवान हैं, जिनमें आम आदमी की तरह खामियां हैं। अन्य सभी भगवान संपूर्ण हैं। भगवान शिव को भांग पसंद है। वह गुस्सा हो जाते हैं और हम उन्हें भोला बुलाते हैं, क्योंकि कोई भी उन्हें मूर्ख बना सकता है, लेकिन यह सारे तत्व उन्हें मजबूत और पसंद करने वाला बनाते हैं।’ 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News