B''DY: TV होस्ट मनीष पॉल ने रचाई थी स्कूल फ्रैंड से शादी

8/3/2015 1:52:21 PM

मुंबई: छोटे पर्दे से सिल्वर स्क्रीन तक आने वाले एक्टर और होस्ट मनीष पॉल आज 34 हैं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मनीष का चेहरा आज काफी फेमस है। उन्होंने टेलीविजन इंडस्ट्री में जहां भी काम किया उनके हाथ कामयाबी लगी। फिल्मों के लिए उन्हें अभी और मेहनत करनी होगी। 3 अगस्त, 1981 को मुंबई, महाराष्ट्र में जन्मे मनीष की परवरिश दिल्ली में हुई।

उन्होंने दिल्ली के एपीजे स्कूल, शेख सराय से पढ़ाई की। स्कूलिंग के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के वॉकेशनल स्टडीज कॉलेज से टूरिज्म में बीए किया। पढ़ाई खत्म होने के बाद मनीष मुंबई शिफ्ट हो गए। जहां से उनका करियर शुरू हुआ और वह आज इतने फेमस हो गए।  

जन्मदिन पर अगर मनीष की शादी के बारे में बात की जाए तो गलत नहीं होगा। उन्होंने साल 2007 में बंगाली गर्ल संयुक्ता से शादी की जोकि उनकी स्कूल फ्रैंड थी। स्कूल में ही दोनों ने 1998 में डेटिंग शुरू की थी। दोनों की एक बेटी सैषा है। मनीष पॉल दूसरे सेलेब्स की तरह इंस्टाग्राम पर मौजूद हैं। आए दिन वह बॉलीवुड के जिन सेलेब्स के साथ मिलते हैं, उनकी फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर देते हैं।

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News