जब आधी रात को लोकल ट्रैन में घूमने निकली सोनाक्षी सिन्हा
8/2/2015 1:21:19 PM
नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में मुंबई लोकल में आधी रात को सफर किया। इसके साथ ही सोनाक्षी ने ट्विटर पर जानकारी दी, ''''मैंने पिछली बार लोकल ट्रेन का सफर कॉलेज के दिनों में किया था अब मैंने ''अकीरा'' के लिए लोकल ट्रेन का सफर किया फर्क सिर्फ इतना है कि तब यह खचाखच भरी होती थी और अब लगभग खाली है''''
दरअसल सोनाक्षी ने अपनी आने वाली फिल्म अकीरा के लिए मंबई लोकल में सफर किया। आपको बता दें अकीरा तमिल फिल्म ''मौनागुरु'' (2011) की हिंदी रीमेक है इसे ए.आर. मुरुगदास डायरेक्ट कर रहे हैं।
आपको बता दें कि इस फिल्म में सोनाक्षी के अलावा कोंकणा सेन, अनुराग कश्यप और सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा अहम भूमिका में हैं। फिल्म ''अकीरा'' फॉक्स स्टार स्टूडियोज बना रहा है।