श्रद्धा कपूर ने पिता को गिफ्ट की 400 डीवीडी

7/30/2015 10:56:34 AM

मुंबई: श्रद्धा और सिद्धांत कपूर ने अपने पिता शक्ति कपूर को एक खास उपहार दिया है।  श्रद्धा और सिद्धांत ने शक्ति कपूर की फिल्मों की 400 डीवीडी उन्हें भेंट कीं। इस गिफ्ट को पाकर वे गदगद हो गए।

अब शक्ति भी बदले में अपनी बेटी और बेटे को कोई खास गिफ्ट देने की योजना बना रहे हैं।  शक्ति श्रद्धा को उनके बचपन की फ्रॉक और सिद्धांत को उनकी टी-शट्र्स गिफ्ट करने वाले हैं। शक्ति का मानना है कि दोनों अपने बचपन में पहने कपड़ों को देखकर भावुक हो जाएंगे। शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत बॉलीवुड में धीरे- धीरे सफलता की ओर बढ़ रहे हैं। वह शूटआउट एट वडाला और उंगली के बाद अब ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर फिल्म ‘जज्बा’ में एक अहम किरदार निभा रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News