बॉलीवुड की ये हसीनाएं जो महिलाओं को देती हैं जिंदगी में आगे बढ़ने की प्रेरणा

3/8/2018 5:33:19 PM

मुंबई: सबसे पहले 1909 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था। इसे संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1975 से मनाना शुरू किया था। बॉलीवुड में महिला दिवस की कई बार झलक देखने को मिली हैं। बॉलीवुड में जितना दबदबा पुरुषों का है उतना ही दबदबा महिलाओं का भी रहा है। ऐसी कई हीरोइने हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। एेसे ही कई एक्टर्स की पत्नियां है जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूर रह कर अपनी एक अलग छाप छोड़ी हैं। 

PunjabKesari

1. ट्विंकल खन्ना

ट्विंकल खन्ना भूतपूर्व भारतीय अभिनेत्री हैं। बरसात से उनका फिल्मी करियर शुरू हुआ। उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया हैं। ट्विंकल एक फिल्म एक्ट्रैस होने के साथ-साथ लेखक, फिल्म निर्माता और इंटीरियर डिजाइनर हैं। हाल ही में ट्विंकल ने फिल्म "पैडमैन" प्रोड्यूस की थी। 

PunjabKesari

2. गौरी खान

 गौरी शाहरुख खान की पत्नी है। वह कोई एक्ट्रैस नहीं हैं लेकिन फिर भी वह काफी पॉपूलर हैं। बता दें गोरी फिल्म निर्माता के साथ-साथ इंटीरियर डिजाइनर भी हैं। 

PunjabKesari

3. रिया कपूर

 रिया एक्टर अनिल कपूर की बड़ी बेटी हैं। वह सोनम कपूर की आगामी फिल्म, "वीरे दी वेडिंग" को-प्रोड्यूसर है। रिया भी सोनम की तरह ही फैशनेबल हैं। रिया लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं लेकिन सोनम अपने साथ उनकी तस्वीरें सोशल साइट पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। रिया एक स्टाइलिस्ट हैं और वह अपने पिता और बहन को आइशा व प्लेयर जैसी फिल्मों में स्टाइलिश लुक देने के लिए जानी जाती हैं। कपूर बहनों ने कपड़े की एक बेहद स्टाइलिश और क्लासिक ब्रांड बनाया है। अनिल कपूर की दोनों बेटियां एक ऐसा ब्रांड लाने का प्लान कर रही हैं जिसके कपड़े सभी पहन सकें।

PunjabKesari

4. एकता कपूर

 एकता आज की महिलाओं के लिए एक काफी बड़ी और अच्छी उदाहरण हैं। एकता टीवी और फिल्म निर्माता के साथ-साथ क्रिएटिव डायरैक्टर और ज्वाइंट मैनेजिंग डायरैक्टर भी हैं। एकता ने अकेले ही ये बिजनेस संभाला हुआ हैं। वह सक्रीन पर नहीं आती है लेकिन वह सक्रीन के पीछे रह कर ही बहुत कुछ कर लेती हैं। एकता फेमस प्रोड्यूसर- डायरैक्टर में से एक हैं। 

PunjabKesari

5.सायरा बानो

 सायरा अपने समय की सबसे ज्यादा फेमस एक्ट्रैसेस में से एक थी। आज भी उनके फैंस उनकी खूबसूरती हैं दीवाने हैं। लेकिन जब से उन्होंने एक्टर दिलीप कुमार से शादी की तब से सायरा ने फिल्मीं दूनियां से दूरी बना ली। लेकिन फिर भी वह किसी न किसी बात को लेकर लाइमलाइट में आ ही जाती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News